YouTube Analytics  क्या है और कैसे काम में ले ? 

What is Youtube Analytics in Hindi -  Youtube Analytics Ke Fayde 

Youtube अपने Creators को एक ऐसा माध्यम देता है जिससे की वो अपने Youtube चैनल के Videos से जुडी सारी जरुरी जानकारी प्राप्त कर सके , अपने विडियो का अच्छे से Analysis कर सके कि किस तरह की परफॉरमेंस कौनसी Query और Youtube Tags से हो रही है . 
हर क्रिएटर अपने चैनल की  Analytics Creator Studio ( Youtube Studio ) में जाकर देख सकते है .   

यहा से विस्तार से उन्हें उनके सभी विडियो और उससे जुड़े डाटा की जानकारी मिल जाती है की कौनसा विडियो किस तरह परफॉर्म कर रहा है . कितना विडियो का वाँच टाइम आ रहा है . 

channel analytics Jaane le


आज हम इस Article के माध्यम से Youtube Analytics के बारे में विस्तार से जानेंगे कि Youtube Analytics क्या होता है और इसे हम कैसे काम में ले . साथ ही जानेंगे की यह किसी Youtube channel के लिए क्यों जरुरी है और इसके क्या Advantages है . 

पढ़े :- Youtube Channel के  Subscribers कैसे बढ़ाये 


Youtube Analytics

कैसे खोले  Youtube Analytics ? 

दोस्तों इस गजब के Tools को एक्सेस करने के लिए आपको यह करना होगा . 
1 अपने Youtube Channel के Creator Studio में Log इन करना होगा . 
2 इसके बाद आप Left Side में दिख रहे Menus के Middle में एक Option देखेंगे जिसमे लिखा होगा :- 

Analytics in youtube studio

 3 Analytics पर क्लिक करके आप चैनल से जुडी बहुत सारी Internal जानकारी ले सकते है . 
जैसे कि आपके कौनसे विडियो टॉप पर है , आपके Realtime Subscribers कितने है .  

Youtube Analytics  से क्या जानकारियाँ मिलती है ? 

चलिए अब जानते है कि Youtube Analytics से कौन कौन से Benefits हम उठा सकते हो . किन किन बातो की जानकारी आपको Channel Analytics से पता चल सकती है . कैसे Channel Analytics आपके लिए Useful है . 
1 ) इसमे आप सभी Videos के आज से लेकर Lifetime तक देख सकते हो .  
2) हर दिन आपके Channel पर कितने Views आ रहे है , यह पता कर सकते हो . 
3) हर दिन आपके Channel के videos पर Watch Time का पता लगा सकते हो . 

Channel Analytics Jankari

पढ़े :- Youtube पर success होने के 15+ Tips And ट्रिक्स


4) आपके Channel पर हर दिन कितने Subscribers बढ़ रहे है या घट रहे है , यह जानकारी ले सकते हो . 
5) हर दिन आप Youtube Channel से पैसे कमाने की जानकारी प्राप्त होती है जो आप Revenue में जा कर चेक कर सकते हो . 
6) Youtube Analytics के Reach Section में जाकर आप पता लगा सकते है कि आपके Videos को Youtube कितने लोगो तक भेज रहा है , तथा उन विडियो पर CTR कितना आ रहा है . 
7) साथ ही आप यह भी जान सकते हो कि आपके विडियो को किस किस प्लेटफार्म से देखा जा रहा है और आपके Subscribers किस age के है . 
8) Youtube Analytics आपको उन keywords की भी जानकारी देता है जहा से आपके विडियो Youtube Search में आ रहे है . 
9) Youtube Analytics के Engagement  में जाकर आप पता कर सकते है कि Users का आपके विडियो में कितना Interest है और वो आपके Videos का कितना Average पार्ट देखते है .  
10) साथ ही आप यह भी पता कर सकते है की आपके विडियो में Top Card और Top End Screen कौनसी है . 
11) Analytics के Help से आप यह भी पता कर सकते है कि किस देश से कितनी % आपकी ऑडियंस है . 
12 ) साथ ही आप यह भी जान सकते है की आपकी ऑडियंस कौनसे Time Period में Active रहती है . 

Channel Revenue in Youtube


13 यदि आपका Youtube Channel Monetize है आप Channel Analytics से अपनी हर दिन की कमाई का भी पता लगा सकते है . इसके अलावा हर महीने का Revenue भी आप इसमे देख सकते है . 


हमारा Youtube चैनल :

दोस्तों हमारा एक Youtube चैनल भी है जिस पर Tech से जुड़े विडियो समय समय पर Upload करते रहते है .

आप यदि Youtube पर है तो हमारे Tech Channel को जरुर Subscribe करे लीजिये .

Youtube Channel Link :- Tech FaceTube

https://www.youtube.com/channel/UC7XEr36sRmuF0qrvsGt3vCg

सारांश ( निष्कर्ष )

तो दोस्तों इस आर्टिकल से आप जान गये होंगे कि एक Youtube Creator के लिए YouTube Analytics कितनी जरुरी होती है और इसके द्वारा कैसे वो विडियो के आंतरिक डाटा की समीक्षा करके अपने चैनल को Growth कर सकता है . 

साथ ही आपने जाना कि YouTube Analytics ke kya Fayde होते है . 

आशा करता हूँ इससे  जुड़े इस आर्टिकल (Kya Hai Youtube Analytics  ) के द्वारा आप यह पूरा प्रोसेस समझ गये होंगे 

 यदि फिर भी आपके कोई सवाल है तो आप कमेंट में हमसे पूछ सकते है . मेरी कोशिश रहेगी कि आपको उनके जवाब दे सकू. 

और ऐसी ही बहुत सारी ज्ञानवर्धक पोस्ट के लिए आप TechGyan Website के Sitemap पेज को देख सकते है . 

आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे Social Media Network पर जरुर शेयर कीजियेगा . 

Offline Youtube Video Kaise Dekhe - बिना इन्टरनेट के Youtube विडियो कैसे देखे ? 

 कैसे  बनाये Youtube पर चैनल - youtube चैनल से जुड़े टिप्स 

 Youtube से पैसा कैसे कमाए - How to Earn Money From Youtube 

Post a Comment

Previous Post Next Post