What is OTP in Hindi ? 

OTP जिसका पूरा नाम है One Time Password . यह किसी अकाउंट की सिक्यूरिटी और वेरिफिकेशन के लिए बहुत जरुरी होता है . इसे One Time Pin के नाम से भी जाना जाता है . जैसा की नाम से ही पता चलता है कि यह computerize पासवर्ड होता है जो सिर्फ एक बार ही काम में लिया जा सकता है वो भी एक समय सीमा के अन्दर अन्दर . इस समय सीमा के बाद यह OTP निष्क्रिय हो जाता है . 

आज लगभग हर व्यक्ति के पास अपना मोबाइल नंबर है और अपनी ईमेल आईडी है . इन्ही दो मुख्य तरीके के द्वारा उस व्यक्ति की पहचान की जाती है . 

उदाहरण के तौर पर मान लीजिये आपने कोई आधार नंबर किसी ऑनलाइन प्लेटफार्म पर डाला तो यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप ही वो आधार धारक व्यक्ति हो , उस आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाता है . जिसे आपको 1 मिनिट के अन्दर फिर से डालना होता है . 

यदि आप वो आधार धारक व्यक्ति नही हो तो आपको वो OTP नही मिलेगा बल्कि वो OTP सही व्यक्ति को प्राप्त होगा . 

इस तरह आपने देखा की ओटीपी कितना जरुरी रोल निभाता है . 


What is OTP kya hai

पढ़े : KYC क्या है और यह क्यों जरुरी होती है ?
पढ़े : Demate Account क्या होता है , कैसे ऑनलाइन खोले

OTP के फायदे - Advantages of OTP 

तेज :- OTP से कुछ सेकंडो के अन्दर ही यूजर की पहचान हो जाती है कि वो सही है या गलत . इसलिए OTP प्रकिया बहुत तेजी से काम करती है . 

सोशल अकाउंट की सेफ्टी :- आजकल सभी सोशल मीडिया वेबसाइट और Apps Two-Factor Authentication

पर जोर दे रही है जिससे की यूजर नेम और पासवर्ड डालने के बाद भी मोबाइल पर एक OTP प्राप्त होता है जिसे सही डालने पर ही आप अकाउंट को एक्सेस कर सकते है . इसलिए अपने अकाउंट को ज्यादा सिक्योर बनाने के लिए Two-Factor Authentication में यूजरनेम और पासवर्ड के साथ साथ OTP वेरिफिकेशन भी बहुत जरुरी होता है . 

सुरक्षा कवच :- दोस्तों कई बार हमारा पासवर्ड चोरी हो जाता है या फिर हैक कर लिया जाता है . इसे कोई भी हमारे अकाउंट में जाकर कुछ भी छेद छाड़ कर सकता है . OTP के आने के बाद अब हमारा अकाउंट ज्यादा सिक्योर हो गया है . यदि हमने हमारे अकाउंट में OTP इनेबल कर रखा है तो कोई भी गलत एक्सेस पर सबसे पहले हमें OTP मिलता है जिससे की सही व्यक्ति की वेरिफिकेशन तय की जाती है . 

फ्री सेवा :- OTP हमारे अकाउंट के लिए एक तरह से डबल लेयर सुरक्षा देता है , और सबसे बड़ी बात यह है कि यह फ्री है . इसका कोई Monthly या Yearly चार्ज आपको नही देना पड़ता . 

पढ़े :- सिबिल (CIBIL) स्कोर क्या होता है इसे कैसे चेक करे और बढ़ाये 

OTP कहाँ कहाँ  काम करता है ?

- Net Banking Account में जब Log in करना चाहे या फिर किसी को रुपए भेजने हो या फिर कोई पेमेंट करना हो तब OTP कोड प्राप्त होता है जिसके द्वारा सुनिश्चित किया जाता है कि आप Authorize Person है और यह सब कार्य आप ही कर रहे है . 

- जब आप ऑनलाइन पेमेंट करने जा रहे है तो OTP के द्वारा आपको वेरीफाई किया जाता है . 

- Social Networking Websites पर जब आप किसी दुसरे फ़ोन या Browser से Log In करते है तो   Authorize Verification के लिए OTP Registered Mobile Number पर भेजा जाता है .

- बहुत सारी websites पर जब आप Forgot पासवर्ड पर क्लिक करते है तो वेरिफिकेशन प्रोसेस में OTP Email या phone पर भेजा जाता है . 

- आज कल बहुत सारे ATM पर भी एक ही बार में  10,000 से ज्यादा रुपए निकालने के समय OTP द्वारा आपको वेरीफाई किया जाता है . 

- ATM में पहली बार जब आप अपना Debit Card लगाते है तब भी आपके रजिस्टर नंबर पर OTP भेज कर आपकी सही पहचान पता लगाई जाती है . 

पढ़े : - Debit Card in Hindi - क्या होता है डेबिट कार्ड 

पढ़े : - Credit Card in Hindi - क्या होता है क्रेडिट कार्ड 

Article Covered Below Topics 

What is an OTP in Hindi . OTP Kya Hai . OTP Kyo Jaruri Hota hai , OTP Number Kya Hota hai in Hindi . Phone me 6 Number ka OTP kya hai . 

OTP से जुड़े मुख्य प्रश्न उत्तर 

प्रश्न 1 : OTP Full Form In English 

उत्तर 1  : The Full Form of OTP is One Time Password . 

प्रश्न 2 :  क्या OTP सिर्फ मोबाइल पर ही मिलता है ?  

उत्तर 2  : जी नही , OTP मोबाइल पर या ईमेल पर मिल सकता है . 

प्रश्न 3:  OTP नंबर कितने डिजिट का होता है ?  

उत्तर 3  : OTP मुख्य रूप से 4 डिजिट और 6 डिजिट का होता है .

 प्रश्न 4:  OTP नंबर का क्या काम होता है  ?  

उत्तर 4  : OTP Number मुख्य रूप से वेरिफिकेशन के लिए काम में आता है .

Conclusion 

तो दोस्तों , इस तरह आज के इस Article में आपने जाना कि OTP (One Time Password ) क्या होता है और ओटीपी के क्या फायदे होते है . किस तरह यह हमारे लिए सुरक्षा कवच का निर्माण करता है . 

यदि यह पोस्ट आपको ज्ञानवर्धक लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरुर शेयर कीजियेगा . 

यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो आप मुझे कमेंट करके बता सकते है . 

पढ़े : - केवाईसी क्या होती है और यह क्यों जरुरी होती है - KYC in Hindi 

पढ़े :- बैंक खाते की जमा राशि कैसे पता करे - How to Check Bank Balance in Hindi 

पढ़े : मोबाइल पर बिना इन्टरनेट के USSD Code द्वारा बैंकिंग कार्य कैसे करे 

पढ़े : इन्टरनेट बैंकिंग - नेट बैंकिंग क्या है इसे कैसे एक्टिवेट करे 

Post a Comment

Previous Post Next Post