मल्टीमीडिया क्या होता है 

What is Multimedia in Hindi . हमारी दुनिया हर साल तरक्की कर रही है और इसे हम डिजिटल दुनिया के नाम से जानते है और इसका एक सबसे बड़ा रोल है मल्टीमीडिया का . कंप्यूटर की पढाई में आपने इसके बारे में जरुर पढ़ रखा होगा और हम आज आपको इससे जुडी विस्तार जानकारी देंगे . जैसे

kya hai multimedia


कि मल्टीमीडिया किसे कहते है और इसमे क्या शामिल है , इसके क्या फायदे और नुकसान है आदि

 क्या है मल्टीमीडिया  ? 


मल्टीमीडिया एक ग्रुप है जिसमे टेक्स्ट , फोटो , ऑडियो , एनीमेशन और विडियो शामिल होते है . एक मूवी का इसका सबसे बड़ा उदाहरण है जिसमे आपको ये सभी चीजे देखने को मिल जाएगी .

अर्थात सूचना भेजने का वो आकर्षित तरीका जो जटिल चीजो को आसान  करके प्रेषक को बताता है . 

मल्टीमीडिया का अर्थ :- मल्टीमीडिया वर्ड  क अंग्रेजी वर्ड  है जिसमे दो वर्ड जुड़े है . मल्टी + मीडिया

मल्टी का अर्थ जहाँ विभिन्न या बहुत सी चीजो से है वही मीडिया का अर्थ संचार के माध्यम से है . दोनों को मिलाये तो अर्थ निकलता है कि सुचना को प्रेषित करने के लिए अलग अलग तरीके . 

हमने पहले ही विस्तार से बता दिया था कि जिस संचार माध्यम में आप फोटो , विडियो , ऑडियो एनीमेशन लेंगे वो मिलाकर मल्टीमीडिया बन जायेगा .  

 मल्टीमीडिया डिवाइस कौनसे होते है  ?  

जो यंत्र या डिवाइस मल्टीमीडिया को चलाने में मदद करते है उन्हें मल्टीमीडिया डिवाइस कहा जाता है . जैसे टीवी , स्पीकर , कंप्यूटर , फ़्लैश ड्राइव , जॉयस्टिक , टेबलेट स्मार्टफोन आदि . 

ऐसे डिवाइस मल्टीमीडिया फाइल को रन करने में आपकी मदद करते है . 

मल्टीमीडिया के फायदे है बहुत   ? 

आज के दौर में मल्टीमीडिया बड़े पैमाने पर अपने क्षेत्र को बढ़ा रखा है और बहुत ही कामयाब रहा है . आइये जानते है कि Multimedia ke Kya Fayde hai . 

इन्टरनेट की दुनिया को बदल कर रख दिया है मल्टीमीडिया  ने . 

➜ यदि किसी इनफार्मेशन को मजेदार और रुचिकर रूप में पेश करना है तो सबसे अच्छा विकल्प मल्टीमीडिया का है . जैसे एक कहानी आपको सुनाई जाए और एक कहानी आपको विडियो के माध्यम से अच्छे से दिखाई जाये तो आप ज्यादा इंटरेस्ट विडियो कंटेंट अर्थात मल्टीमीडिया में लेंगे . 

 ➜ यदि शिक्षण के क्षेत्र में मल्टीमीडिया को काम में लिया जाए तो यह बहुत ही अच्छे तरीके से बच्चो को इंट्रेस्टिंग तरीके से पढ़ा सकता है . 

 ➜  इससे हाई क्वालिटी के गेम और एनीमेशन मूवीज बने जाती है . 

➜  इसमे बनाए कंटेंट हर उम्र के व्यक्ति को पसंद आता है , बहरे देख कर तो अंधे सुन कर भी इस कंटेंट को समझ सकते है . 

➜ इसे संचार यानी कम्युनिकेशन का सबसे प्रभावी तरीका बताया जाता है . 

➜ AI के आने के बाद अब विडियो और ऑडियो दोनों AI से बनाये जा सकते है अत: अब मल्टीमीडिया में और भी ज्यादा डिजिटल भाग जुड़ गया है . 

➜ मल्टीमीडिया इनफार्मेशन को बनाने में मेहनत लगती है पर यह देखने वाले के लिए उतनी ही सरल साबित होती है . 

➜ मल्टीमीडिया के द्वारा आप किसी उत्पाद की जानकारी बहुत ही अच्छे तरीके से प्रेजेंट कर सकते है . 

➜ यह यूजर फ्रेंडली होता है जिसमे यूजर आसानी से बैठकर प्रेजेंटेशन को देख सकता है सुन सकता है और आगे शेयर कर सकता है . इसमे उसकी उर्जा का ज्यादा नुकसान नही होता है .  

मल्टीमीडिया के नुकसान  ?      

 

मल्टीमीडिया के फायदे आपने जान लिए हम जानते है कि इसके क्या नुकसान है . क्या यह हमें किसी तरह का नुकसान पहुंचा सकता है .

➜ मल्टीमीडिया को बनाना और भेजना एक जटिल तरीका है जो हर किसी को नही आता है . इसके लिए उच्च परीक्षण की जरुरत होती है .

➜ मल्टीमीडिया को बनाने के लिए कई बार महंगे हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की जरुरत पड़ती है जिसके खर्चे का वहन हर कोई नही कर सकता है . 

➜ मल्टीमीडिया को देखने के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की भी जरुरत होती है . 

➜ मल्टीमीडिया को आपराधिक मामलो में प्रयोग करके भी बहुत नुकसान किया जा सकता है . 

➜ मल्टीमीडिया को देखने के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की भी जरुरत होती है . 

➜ मल्टीमीडिया और AI की मदद से आप किसी की फेक फोटो या विडियो भी बना सकते है जिससे की सामने वालो को नुकसान पहुंचा सकते है . Instagram और Youtube पर आपको ऐसे बहुत से चैनल दिख जायेंगे जो AI generate करैक्टर के है और वे इस तरह विडियो बनाते है कि सामने वाले को वो रियल लगते है . 


Post a Comment

Previous Post Next Post